What is Motion in hindi.गति किसे कहते है, परिभाषा ,गति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी


 
Table of Contents

1.What is Motion (गति किसे कहते है)

2.Types of motion (गति के प्रकार)

  i)Linear Motion (रैखित गति)

  ii)Random Motion (यादृश्चिक गति)

  iii)Circular Motion (वृत्तीय गति)

  iv)Oscillatory Motion (दोलनि गति)

  v)Periodic Motion (आवर्त गति)

3.What is Uniform motion (एकसमान गति)

4.What is Displacement (विस्थापन)

5.What is distance (दुरी)

6.Difference between displacement and distance (विस्थापन और दुरी में अंतर)


  1.What is Motion (गति किसे कहते है)

यदि कोई वस्तु अन्य वस्तुओं की तुलना में समय के साथ सापेक्ष में स्थान परिवर्तन करती है, तो वस्तु  इस अवस्था को गति (Motion) कहा जाता है। यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन नहीं होता है, तो उसे अन्य वस्तुओं की अपेक्षा विराम में (At Rest) कहा जाता है। 

 

यदि कोई वस्तु अपनी स्थिति अपने चारों ओर की वस्तुओं की अपेक्षा बदलती रहती है तो वस्तु को इस स्थिति को गति कहते है। 

Example-:हवा में उड़ता हुआ वायुयान (Aeroplane,Helicopter)

पृथ्वी का अपना ध्रुवी पर घूर्णन करना।  

सूर्य भी अपने ग्रहो सहित विचरण करता है।

ऐसे समझें-चलती रेलगाड़ी के डिब्बा में बैठा व्यक्ति,पटरी की अपेक्षा गति में है।


अत: जिन वस्तुओं की अपेक्षा कोई वस्तु गति या विराम  है, उन वस्तुओं को बताना जरुरी है।परिभाषा से स्पष्ट है की गति और विराम दोनों पद आपेक्षिक (Relative) है।


2.Types of motion (गति के प्रकार)

 i)Linear Motion (रैखित गति) 

रैखिक गति में वस्तु सीधी या वक्र रेखा पर चलती है। जैसे- बंदुक से छोड़ी गई गोली,कमान से छोड़ा गया तीर,ढालू पर से निचे सरकता बालक etc. 


 ii)Random Motion (यादृश्चिक गति)  

यादृच्छिक गति में पिंड की गति निश्चित पथ पर नहीं होती अपितु बदलती दिशाओं  में होती है। जैसे- फुटबॉल मैदान में खिलाड़ी की गति,उड़ती मक्खी की गति, बर्तन में गैसअणुओं की गति etc. 


iii)Circular Motion (वृत्तीय गति)

जब कोई पिंड एक वृत्ताकार पथ पर चलता है तो उसकी गति को वृत्तीय गति कहते है। जैसे की सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की गति,परमाणु में न्यूक्लियस के चारों ओर Electron (+) की गति etc.                

      

 iv)Oscillatory Motion (दोलनि गति)

जब कोई पिंड या वस्तु एक निश्चित बिंदु के आगे-पीछे या ऊपर-निचे चलती है। जैसे- झूले की गति, लोलक की गति etc.           


v)Periodic Motion (आवर्त गति)

जब कोई पिंड या वस्तु अपनी गति को समय के निश्चित (Intervals) पर  दोहराती है। जैसे- झूले की गति और सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति etc. असमान-असमान गति एक सरल रेखा पर बताई गयी दिशा में कोई वस्तु समान समय अंतराल में जब असमान दुरी चलती है, तब उसकी गति असमान गति कही जाती है।      


3.What is Uniform motion (एकसमान गति)

जब कोई वस्तु बराबर समय अंतराल में, चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो, बराबर दुरी समान दिशा में तय करती है तो उसकी गति एक समान गति (Uniform Motion) कही जाती है। 

उदहारण के लिए, यदि कोई बस (मान ले)  में प्रत्येक एक घंटे में 60 किलोमीटर, प्रत्येक आधे घंटे में 30 किलोमीटर, प्रत्येक एक चौथाई  घंटे (15 Min) में 15 किलोमीटर चलती है और प्रत्येक एक मिनट, प्रत्येक एक सेकंड और सेकंड के अंशो में इसी प्रकार चलती है, तब बस की गति एक समान है।

एकसमान गति में औसत चाल या वेग और तात्क्षणिक चाल या वेग समान होती है। तात्क्षणिक वेग का परिणाम तात्क्षणिक चाल होती है, परन्तु औसत वेग  का परिणाम औसत चाल नहीं होती


4.What is Displacement (विस्थापन)

एक निश्चित दिशा में दो बिन्दुओं के बिच की लंबवत दुरी को विस्थापन (Displacement) कहते है। इसका SI मात्रक मीटर है, यह एक सदिश (Vector) राशि है। विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य  भी हो सकता है।   

     

5.What is distance (दुरी) 

किन्ही दो बिंदुओं के बीच के पथ की लम्बाई को दुरी कहते है। यह एक अदिश (scalar) राशि है,और यह हमेशा धनात्मक होता है। 


6.Difference between displacement and distance (विस्थापन और दुरी में अंतर)

विस्थापन स्थिति का परिवर्तन है। यह प्रारंभिक स्थिति और अंतिम स्थिति पर सिर्फ निर्भर करता है, गति (Motion) के पथ से स्वतंत्र होता है। इसका परिणाम प्रारभिंक स्थिति से अंतिम स्थिति तक सरल रेखीय दुरी,अथार्त न्यूनतम दुरी होता है, और इसकी दिशा प्रारभिंक स्थिति से अंतिम स्थिति की ओर होती है। अत: विस्थापन एक सदिश राशि है। इस प्रकार विस्थापन बताई गयी दिशा में चली गई दुरी है।


दोस्तों मैंने इस Artical के माध्यम से गति (Motion in hindi) के बारे सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की उम्मीद करता हु की आपको ये  जानकारी पसंद आयी हो।