50 Interesting facts about China in hindi चीन के बारे में रोचक तथ्य

Interesting facts about China(चीन के बारे में रोचक तथ्य)

दोस्तों ये दुनिया बहुत से रहस्यमी (Mysterious) चीजों से भरी-पड़ी है वैसे में आज हम जानेंगे Interesting facts about China जो की विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। चीन को आमतौर पर चीन पीपुल्स रिपब्लिक के नाम से भी जाना जाता है।
 
चीन विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जिसने मात्र 30 सालों में चीन का कायापलट (Transform) कर दिया। चीन के लोगों की मेहनत के दम पर आज चीन विश्व की दमदार अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
चीन से जुड़ी 50 रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी -China Facts in Hindi

1.विश्व में सूअर की कुल आबादी का 50 % सूअर चीन में रहते है।

2.चीन के लोग अच्छी फिटनेस पाने के लिए ध्यान से ज्यादा सोना पसंद करते है।

3."चीन" शब्द का मूल 'किन' राजवंश से निकला है। 'किन' राजवंश के पहले सम्राट किन शी हुआंग (260-210 ईसा पूर्व) थे।
 
4.चीन की राजधानी बीजिंग है लेकिन कालांतर में बीजिंग को दादू, यानजिंग, और बिपिन के नाम से जाना जाता था। समय के साथ इसके नाम में कई बदलाव हुए और अब ये "बीजिंग" के नाम से प्रसिद्ध है।
 
5.चीन में पढ़ी, लिखी जाने वाली चीनी भाषा का इतिहास भी सदियों पुराना है, इतिहासकारों के अनुसार चीनी भाषा विश्व की सबसे पुरानी लिखित भाषाओं में से एक है।

6.इतिहास के अनुसार चीनी सभ्यता लगभग 6000 ईसा पूर्व से चली आ रही है तथा इतिहासकारों के अनुसार चीनी सभ्यता विश्व की गिनी-चुनी पुरानी सभ्यताओं में से एक है।


7.चीन 9,706,961 वर्ग km (3,747,879 वर्ग मील) क्षेत्र में फैला विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। 

8.जुलाई 2012 तक, चीन 1.3 अरब से अधिक लोगों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।      

9.चीन को फूलों का देश कहा जाता है क्युकी चीन में तरह-तरह के फूलों की खेती होती है और चीन के कई फूल और फलों जैसे ऑर्किड और नारंगी, अब दुनिया भर में उगाये जा रहे है। 

10.दुनिया में हर पांच लोगो में से एक चीनी है चीन की जनसंख्या अमेरिका की तुलना में चार गुणा अधिक है। 

11.दुनिया का सबसे बड़ा पर्वत, जो 29,028 फीट लम्बा है। जिसका नाम भारत के पहले सर्वेक्षक, सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया था, चीनी लोग माउंट एवरेस्ट को "Mount everest qomolangma" कहते है, जिसका अर्थ है "पृथ्वी की मातृ देवी". 

12.चीन की 47% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है। 

13.चीन की राजधानी बीजिंग है, जबकि शंघाई सबसे लोकप्रिय शहर है। अन्य प्रमुख शहर चूंगचींग, गुआंगजौ और शेंजेन है। 

14.चीन के राष्ट्रिय ध्वज को 1949 में अपनाया गया था  ध्वज में लाल रंग क्रांति का प्रतिक है, बड़ा सितारा 'साम्यवाद' का प्रतिक है ,और सभी छोटे सितारें चीनी आबादी का प्रतिनिधित्व करते है।
 
15.चीनी में बोली जाने वाली कई भाषाएं अलग-अलग है जिनमे मंदारिन,वू, यू, जियांग, मिनान, मिनबेई, गणन और हक्का शामिल है।

16.हर साल चीन में कई प्राकृतिक घटनाये होती है,जिस कारण चीन में जान माल की काफी हानि होती है। चीन हर साल 'Typhoons' जैसे तूफानों का सामना करता है यह देश बाढ़, सुनामी, भूकंप और सूखे से भी ग्रस्त देशो की श्रेणी में आता है।                         

17.सयुंक्त राज्य अमेरिका के बाद, चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 

18.चीन की 'Yangtza River' दुनिया की चौथी सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 5,797 km(3,602 मील ) तक पहुंचती है इसके अलावा, चीन की येलो नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई 4,667 किमी (2,900 मील) है। 

19.चीन की लंबी दिवार से हमलोग भी वाकिफ़ है,जो की चीन की महान और दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित संरचना है जो 8,850 किलोमीटर (5,500) लंबी है।


20.चीन ने 2003 में सफ़लतापूर्वक अंतरिक्ष में इंसान को भेजने का कृतिमान स्थापित किया है। 

21.दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल चीन में बनाया गया है। 

22.चीन का यांगसाहु शहर विश्व में सबसे सुन्दर माना जाता है। 

23.चीन में सर्वाधिक आत्महत्याएँ  बेरोज़गारी के कारण होते है। 

24.चीन के लोगों का पसंदीदा शौक रेलवे टिकट, मूवी टिकट इकट्ठा करना है। 

25.चीन के लोगों द्वारा नूडल और आइसक्रीम जैसे पकवानों की ख़ोज हुई थी। 

26.दुनिया में  सबसे ज्यादा सेलफोनों की ख़पत चाइना में होती है आपको जानकर हैरानी होगी अमेरिका में जितनी लोगों की संख्या है उससे कई ज्यादा चाइना में सेलफोन है।

27.आपको जानकार आश्चर्य होगा लेकिन अमेरिका से ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोगों की संख्या चाइना में सर्वाधिक है। 


28.चीन में एक बौना थीम पार्क है जिसे लिटिल लोगों के राज्य के नाम से जाना जाता है। 

29.चीन के लोग अधिक मात्रा में धूम्रपान करते है जहां हर सेकंड में लगभग 50000 सिगरेट की खपत है। 

30.पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना की स्थापना में 1 अक्टूबर चीन द्वारा राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

31.इतिहास के अनुसार फुटबॉल 1000 ईसा पूर्व के आस-पास चाइना में शुरू हुआ था।

32.चीन का सबसे लोकप्रिय खेल 'पिंग-पंग' है, हलाकि इसका आविष्कार चीन में नहीं हुआ , ब्रिटेन से शुरू हुआ, जहां इसे टेबल टेनिस के नाम से जाना है। 

33.आपको जानकर हैरानी होगी की चीन में हर साल स्वादिष्ट भोजन के नाम पर 4000000 बिल्लियाँ खाई जाती है।

34.कुछ इतिहासकारों के अनुसार विश्व में तीर-कमान का सर्वप्रथम प्रयोग चीन में हुआ था।          
 
35.2008 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी चीन ने की थी और बीजिंग में हुए यह खेल ओलंपिक खेल इतिहास में सबसे महंगे थे। इन खेलो में लगभग 40 अरब डॉलर खर्च हुआ था। 

36.चाइना में उद्योग धंधों की भरमार है जिसके कारण विश्व का 29% वायु प्रदूषण चाइना के द्वारा होता है। 

37.चीन के लोगों को चिड़िया के घोंसले से बनाया सूप पीना काफी पसंद है। आपको जानकार हैरानी होगी चीन के लोग 1 किलो घोंसला ख़रीदने के लिए डेढ़ लाख रूपए तक चुकाते है।  

38.चीन के युवाओं में Apple के गैजेट खरीदने को लेकर काफी दीवानगी है यहां के युवा Apple के प्रोडक्ट ख़रीदने के लिए अपनी किडनी तक बेच देते है। 

39.चीन के जेलों में पत्रकार और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाला लोगों की संख्या अत्यधिक है। 

40.चीन के शंघाई शहर में अगर लाल रंग की कार खरीदी तो आपको जेल हो सकती है। इस शहर में लाल कार रखना गैरकानूनी है।

41.चीन में कानून के तहत अमिर लोग अपनी जगह गरीब लोगों को जेल भेज सकते है।

42.विश्व में चीन के शहर बीजिंग को सर्वाधिक प्रदूषित माना गया है क्योकि इस शहर में 1 दिन रहना 21 सिग्रेट पिने के बराबर है। 

43.चीन में लगभग तीन करोड़ की आबादी 5 फीट by 5 फीट के घरों में रहती है जिन्हें गुफा  जाता है। 

44.चीन के 99% लोगों में इंटरनेट चलाने की आदत पाई जाती है। चीन में इस आदत से निपटने  लिए मेडिकल चिकित्सा और कैंप लगाए जाते है।

45.आपको जानकार हैरानी होग, चीन से विदेश पढ़ने गए 10 में से 7 छात्र वापस चीन लौटना पसंद नहीं करते। 

46.2011 से 2013 के बिच चीन में सर्वाधिक सीमेंट का प्रयोग किया गया। इस सीमेंट का आकलन लगाना भी नामुंकिन है। ऐसा माना जाता है  जितना सीमेंट अमेरिका ने पूरी बीसवीं सदी में उपयोग किया उससे कई ज्यादा चाइना ने मात्र 2 सालों में सीमेंट का उपयोग कर डाला।
 
47.चीन एशिया महाद्वीप के अंतर्गत आता है और चीन के सीमावर्ती देशों में अफगनिस्तान, भूटान, भारत, बर्मा, उत्तर कोरिया, कजाखस्तान, किग्रिस्तान,नेपाल, पाकिस्तान, रूस, लाओस, मंगोलिया, ताजिस्तान और वियतनाम है।                               

48.चीन में दूसरे देशों की सोशल साईट चलाने पर पाबंदी है यहाँ तक की चीन ने 2009 से Facebook,Twitter जैसी विदेशी सोशल साईट चलाना गैरकानूनी है। 

49.चीनी गणराज्य की स्थापना 1 जनवरी 1912 को हुई और इस स्थापना के साथ ही चीन में सदियों से चली आ रही किंग वंश के शासन का अंत हुआ। 

50.कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी।